Home > देश विदेश ,slider news,
16 जवानों की मौत

काबुलः अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में गुरुवार को तालिबान आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया, जिसमें 16 जवानों की जान चली गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

समाचार एजैंसी के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, ‘‘तालिबान आतंकवादियों ने तड़के लगभग 2 बजे शाह वलीकोट जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया गया।’’ सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में कुछ आतंकवादी भी मारे गए, लेकिन उन्होंने इसकी सटीक संख्या नहीं बताई।

Share This News :