Home > देश विदेश ,slider news,
1.99 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट जब्त

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर में भारत बांग्लादेश सीमा पर से एक लवारिस प्लास्टिक के थैले में से बीएसएफ ने 1.99 करोड़ रुपए कीमत के 60 सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। सोने का वजन सात किलोग्राम से ज्यादा है। à¤œà¤¾à¤¨à¤•ारी पर कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल के कर्मी सोनाई नदी के पास इंतजार कर रहे थे और उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बंग्लादेश की तरफ से रस्सी के सहारे नदी को पार करने की कोशिश कर रहा है जिसके पास प्लास्टिक का थैला था। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि उसे ललकारा गया तो वह भाग गया लेकिन प्लास्टिक का थैला छोड़ गया।  

Share This News :