Home > देश विदेश ,slider news,
सुषमा की दो टूक- डोकलाम में हमारी मौजूदगी जायज, 2012 के समझौते का पालन करे चीन

राज्यसभा में गुरुवार को चीन के साथ सैन्य गतिरोध के मुद्दे पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा रेखा को रेखांकित किया जाना है. डोकलाम में एक ट्राईजंक्शन है और 2012 में एक लिखित समझौते के तहत निर्णय हुआ था कि इसमें कोई फेरबदल भारत, चीन और भूटान के बीच चर्चा के बाद ही होगा.विदेशमंत्री ने कहा कि चीन लगातार वहां आता रहा है. कभी निर्माण के लिए कभी किसी और काम के लिए... लेकिन इस बार वे सीधे ट्राईजंक्शन प्वाइंट पर आ गए. कोई भी एकतरफा फैसला हमारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा है.उन्होंने कहा कि जैसे ही चीन के साथ सैन्य गतिरोध इसलिए बना हुआ है कि चीन लगातार यह कह रहा है कि भारत अपनी सेना को वापस अपनी सीमा में बुलाए. विदेशमंत्री ने कहा कि चीन की बात मानना संभव नहीं है. हमारा प्वाइंट सही है और बाकी देश इस बात को समझ रहे हैं.चीन की वन बेल्ट वन रोड नीति पर विदेश मंत्री ने कहा कि जैसे ही में पता चला कि वन बेल्ट वन रोड में चीन पाक आर्थिक कॉरिडोर को डाल रहे हैं, भारत ने पूरी कड़ाई से अपना विरोध दर्ज कराया है.

Share This News :