Home > देश विदेश ,slider news,
PM मोदी की 'मन की बात' से AIR ने दो वर्षों में कमाए 10 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिमाह प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' से ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) ने पिछले दो वर्षों में 10 करोड़ रुपए कमाए। 

बुधवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी गई। सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान मन की बात कार्यक्रम से 4.78 करोड़ रुपए और 2016-17 से 5.9 करोड़ रुपए कमाई हुई है। 

प्रधानमंत्री मोदी आकाशवाणी पर इस कार्यक्रम के जरिए हर महीने देश के लोगों से सीधे बात करते हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 से हुई थी। श्री मोदी अभी तक 33 बार इस कार्यक्रम के तहत लोगों से बात कर चुके हैं।

Share This News :