Home > देश विदेश ,slider news,
राष्ट्रपति चुनाव: राहुल गांधी से हुई बड़ी गलती

नई दिल्ली: à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤°à¤ªà¤¤à¤¿ पद की दौड़ में शामिल कांग्रेस की प्रत्याशी मीरा कुमार भले चुनाव जीते न जीते लेकिन उनके पक्ष में समर्थन जुटाने के चक्कर में कांग्रेस आला कमान और राहुल गांधी ने ऐसी गलती दोहरा दी जिसकी कीमत उन्हें दिल्ली में चुकानी पड़ सकती है। कांग्रेस ने चुनाव हार रही अपनी उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाने के चक्कर में आम आदमी पार्टी का समर्थन कबूल कर लिया। हालांकि इस समर्थन के लिए अरविन्द केजरीवाल से सीधे तौर पर किसी कांग्रेस नेता ने बात नहीं की और समर्थन का एलान केजरीवाल की तरफ से एकतरफा ही किया गया लेकिन इस एलान के बाद मीरा कुमार का केजरीवाल को मिलना दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा रहा है। 

Share This News :