Home > देश विदेश ,slider news,
पुंछ में फिर हुआ संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में 4 पाक सैनिक ढेर

जम्मू। à¤ªà¤¾à¤•िस्तान ने एक बार फिर सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पुंछ के बालाकोट में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच खबर है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना का एक वाहन नदीं में गिर गया जिसमें 4 सैनिकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पाक सेना के प्रवक्ता जनरल आसिफ गफूर ने एक बयान में कहा है कि PoK के मुजफ्फराबाद से करीब 70 किमी दूर स्थित आठमुकाम में पाक सेना के वाह नको निशाना बनाया गया जो नीलम नदी के पास चल रहा था।

गोलीबार में यह वाहन नदी में गिर गया जिसमें सवार चार पाकिस्तानी सैनिक नदी में डूब गए। उनमें से एक शव बरामद किया जा चुका है बाकि तीन की तलाश जारी है। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है वहीं सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें भी नाकाम की गईं।

Share This News :