Home > देश विदेश ,
संसद में विपक्ष को चुप कराने के लिए प्लान तैयार, इन 16 विधेयकों को पास कराने पर सरकार का फोकस

गौ रक्षकों से जुड़ी हिंसा की बढ़ती घटनाओं, अमरनाथ आतंकी हमला समेत जम्मू कश्मीर के हालात, डोकलाम में चीन के साथ जारी तनातनी, दार्जिलिंग में हिंसा जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस, लेफ्ट और तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. ऐसे में संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. वहीं सरकार ने सभी मुद्दों पर विपक्ष से चर्चा करने के साथ 16 नए विधेयक पेश करने की योजना बनाई है.

 

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में 16 नए विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें जम्मू एवं कश्मीर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक और नागरिकता संशोधन विधेयक शामिल हैं. इन विधेयकों में जीएसटी से जुड़े विधेयक प्रमुख है. à¤œà¤®à¥à¤®à¥‚-कश्मीर à¤®à¥‡à¤‚ जीएसटी लागू करने से संबंधित दो विधेयक के अलावा पंजाब नगर निगम कानून (चंडीगढ़ तक विस्तारित) संशोधन विधेयक-2017 भी पेश किया जाएगा, जिसमें चंडीगढ़ नगर निगम को मनोरंजन और क्रीड़ा पर जीएसटी के तहत कर लगाने का अधिकार दिए जाने का प्रावधान है.

 

लोकसभा से पारित हो चुके विधेयकों में व्हिसल ब्लोवर्स संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2015 और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (निरसन) विधेयक, 2017 भी शामिल हैं. उनके अनुसार, द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बिल, 2017, भ्रष्टाचार रोधी (संशोधन) विधेयक, 2013 तथा सिटीजनशिप (संशोधन) विधेयक, 2016 जैसे विधेयक दोनों सदनों से पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं.

Share This News :