Home > देश विदेश ,
चिदंबरम बोले- कश्मीर पर मोदी सरकार ने आतंकियों जैसा अतिवादी रवैया अपनाया

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कश्मीर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर अतिवादी रूख रखने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने रविवार को ट्वीट कर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और कहा कि केंद्र के अतिवादी रुख के चलते कश्मीर की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

चिदंबरम ने अपनी बात रखने के लिए एक श्रृंखला में कई सारे में ट्वीट किए. उन्होंने कहा, 'बीते समय में मैंने कई बार कहा है कि कश्मीर मुद्दा या समस्या एक घाव है. कश्मीर घाटी के लोग दो अतिवादी पोजिशन में फंस गए हैं. जैसा कि आतंकियों ने अतिवादी रुख अपना रखा है, उसे लगे हाथ खारिज कर दिया जाना चाहिए. ठीक वैसे ही केंद्र सरकार ने भी अतिवादी रवैया अपनाया है. और यह समस्या को और बढ़ाती है. इन दोनों के बीच जम्मू कश्मीर के लोग (खासतौर पर जो लोग घाटी में रह रहे हैं) शिकार बने हुए हैं.'

Share This News :