Home > देश विदेश ,slider news,
मिशन 2019: मोदी के खिलाफ राहुल नहीं होंगे कांग्रेस का चेहरा!

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को नीतीश का समर्थन नहीं मिलने के बाद कांग्रेस अपने समीकरण बदल सकती है। सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी साल 2019 के आम चुनाव में पार्टी का चेहरा नहीं होंगे। यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड के नेतृत्व में न लड़कर पुराने क्षत्रपों के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। बड़े पैमाने पर रणनीतिक बदलाव के बाद मिल रहे संकेतों पर गौर करें तो पार्टी के पुराने नेताओं की भूमिका धीरे-धीरे बढ़ी है। हाल ही में नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकता के लिए राहुल गांधी की जगह सोनिया गांधी आगे आईं और विचार-विमर्श किया। इसमें सबसे बड़ी डिवैल्पमैंट के तौर पर देखें तो हाल ही में बनी कांग्रेस कम्युनिकेशन कमेटी में पी. चिदम्बरम, आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद जैसे सीनियर नेताओं को प्रमुखता दी गई है।

Share This News :