Home > देश विदेश ,slider news,
देश की अखंडता पर सभी राजनीतिक दल एक

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने डोकलाम को लेकर चीन के साथ चल रहे विवाद और अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले को लेकर विपक्षी दलों का विश्वास जीतने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सरकार ने तमाम विपक्षी दलों की बैठक बुलाई और उन्हें विस्तार से चीन के साथ चल रहे विवाद और अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बारे में जानकारी दी. इस दौरान विपक्षी दलों ने भी सीमा की हिफाजत में सरकार के हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई इस बैठक में सरकार की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव और गृह सचिव भी शामिल हुए. वहीं विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस की तरफ से गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और आनंद शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया. इस सर्वदलीय बैठक में इनके अलावा जेडीयू, लेफ्ट, एआईडीएमके, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजम समाज पार्टी समेत 14 पार्टियों के 19 नेता भी यहां मौजूद थे.

Share This News :