Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
सीमा पर तनाव के बीच 26 जुलाई को चीन जा सकते हैं NSA अजीत डोभाल

नई दिल्‍ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ और चीन के बीच सिक्किम सीमा पर डोकालाम में जारी तनाव के बीच खबर है कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार डोभाल 26 जुलाई को चीन जा सकते हैं और उनके इस दौरे पर सीमा विवाद पर बातचीत हो सकती है। बीजिंग में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक है जिसकी मेजबानी डोभाल समकक्ष यांग जियेची करेंगे।

 

दोनों नेता सीमा विवाद के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने देश के विशेष प्रतिनिधि भी हैं। ऐसे में उनके बीच सिक्किम सीमा विवाद पर बातचीत हो सकती है।

इंडियन एक्‍सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि डोभाल 26-27 जुलाई को चीन जा सकते हैं। सिक्किम सीमा विवाद को लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि 'डिप्‍लोमेटिक चैनल्‍स' उपलब्‍ध हैं और समाधान निकालने के लिए इनका इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

यह भी दोहराया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच जर्मनी के हैम्‍बर्ग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। हालांकि चीन सरकार का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच कोई आधिकारिक मुलाक़ात नहीं हुई।

Share This News :