Home > देश विदेश ,slider news,
विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, जांच के दौरान मिला PETN विस्फोटक

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को चेकिंग के दौरान डॉग स्कवॉयड को विस्फोटक मिला था. जिसके बाद जांच के लिए इसे फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया था. अब इसकी पुष्टि हो गई है कि ये PETN विस्फोटक है. इसे विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया जा रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर अहम बैठक बुलाई है, बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी. आपको बता दें कि अभी यूपी विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है.कहा जा रहा है कि यह विस्फोटक नेता प्रतिपक्ष की सीट से लगभग 50-60 मीटर की दूरी पर मिला था. PETN विस्फोटक काफी खतरनाक विस्फोटकों में से एक है, ये विस्फोटक रंगहीन, गंधहीन होता है. इसे मेटल डिटेक्टर के जरिए भी ढूंढ पाना काफी मुश्किल है, लेकिन डॉग स्कवॉयड ने इसे ढूंढ निकाला.

Share This News :