Home > देश विदेश ,slider news,
चीन की पेशकश पर भारत का दो टूक जवाब- कश्मीर पर किसी का दखल मंजूर नहीं

चीन के कश्मीर में सकारात्मक भूमिका निभाने संबंधी बयान को कोई तवज्जो नहीं देते हुए भारत ने चीन को सीधा जवाब दिया है. भारत ने कहा कि भारत की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है, द्विपक्षीय ढांचे में जम्मू-कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर पाकिस्तान से बातचीत करने के भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है.’’ भारत ने कहा कि इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि मामले के मूल में सीमापार से भारत में फैलाया जा रहा आतंकवाद है और एक खास स्रोत से फैलाये जा रहे आतंकवाद से पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा उत्पन्न हो गया है.

Share This News :