Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सौ रूपए के जाली नोटों के साथ दो बदमाश पकडे

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर थाना पुलिस ने लधेडी में एक्टिवा पर सवार दो आरोपियों को दबोच कर उनके पास से सौ रूपए के ८६ जाली नोट बरामद किये हैं। पुलिस पकडे गए आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लधेडी के पास एक एक्टिवा से जाली नोट खपाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर से पुलिस बल बताए स्थान पर पहुंचा वैसे ही पुलिस को देख दो संदिग्ध व्यक्ति एक्टिवा से भागने लगे। इन दोनों संदिग्धों को पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने दोनों संदेहियों की पुछताछ की तो उक्त बदमाषों ने अपने नाम रवि कुमार राय पुत्र जसवंतराय निवासी शीलनगर, बहोड़ापुर और नितिन कुशवाह पुत्र राजू कुशवाह निवासी राय कॉलोनी जमनाबाई मंदिर के पास ग्वालियर बताया।  à¤¤à¤²à¤¾à¤¶à¥€ दोनों आरोपियों के पास से सौ के ८६ नकली नोट मिले। बदमाशो ने बताया कि वह नकली नोट बाजार में खपाने की फिराक में थे। इन आरोपियों ने तीन एक्टिवा भी चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही एक एक्टिवा उनके ही एक अन्य साथी बृजेश जाटव के पास से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन बदमाशों पर ग्वालियर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकडे गए बदमाशों से जिले में हुई वाहन चोरी की वारदातों एंव जाली नोटो के संबध में पूछताछ की जा रही है।
इन बदमाशों को पकडने में थाना प्रभारी ग्वालियर एमएम मालवीय, उन निरीक्षक बलराम माझी, सहायक उप निरीक्षक हरि नारायण दुबे, प्रधान आरक्षक दयानंद मिश्रा, आरक्षक राहुल शर्मा, हरवीर यादव एवं  à¤°à¤˜à¥à¤µà¤‚शी राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Share This News :