Homeअपना शहर ,खास खबरे,
बोट क्लब में अब साफ पानी में होगा नौकायान

ग्वालियर । शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में अब बोट क्लब स्वर्णरेखा में स्वच्छ पानी भरकर उसमें नाव चलाने की योजना है, इसके लिए 1 एम.एल.डी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की स्वीकृति हो चुकी है। यह प्लांट लग जाने से बोट क्लब के साथ ही जल विहार, बैजाताल इत्यादि स्थानों पर भी प्रतिदिन 4 से 5 लाख लीटर साफ पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि फूलबाग क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उददेश्य से अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें पर्यटन विभाग द्वारा भी फूलबाग क्षेत्र को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिसमें बैजाताल एवं जलविहार में साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए 20 लाख रुपए का बजट रखा गया है, इसके साथ ही नगर निगम द्वारा भी बोट क्लब एवं जलविहार में साफ पानी के लिए 1 एम.एल.डी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रकार अब नगर निगम द्वारा उक्त राशि पर्यटन विभाग से प्राप्त कर 1 एम.एल.डी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए मेयर इन काउंसिल से स्वीकृति मिल चुकी है।
उक्त प्रस्ताव के अनुसार सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने लगाने के लिए 800 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होगी, जिससे जलविहार के सामने स्वर्णरेखा किनारे पडी खाली भूमि अथवा जलविहार के पीछे एमआईसी मेंम्बर्स के कार्यालय के पीछे पडी भूमि पर बायो फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जावेगा क्यांेकि उक्त क्षेत्र हरित क्षेत्र में आता है, इसलिए बायो फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। बायो फिल्टर पद्वति से निर्मित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एन्वायरमेंटल फ्रेन्डली होते हैं उक्त पद्वति से निकलने वाला फिल्टर वाटर सीपीसीबी की गाईड लाईन को पूर्ण करता है।

Share This News :