Homeअपना शहर ,खास खबरे,
कलेक्ट्रेट परिसर दफ्तरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ग्वालियर । कार्यालय की हर डेस्क और टेबल पर फाइलें व दस्तावेज व्यवस्थित ढंग से रखें। साथ ही हर कार्यालय व शाखा में संकेतक प्रदर्शित करें और शासकीय सेवक नेमप्लेट लगाएँ, जिससे आम आदमी को अपने काम के लिये भटकना न पड़े। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने दिए। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का जायजा लिया। 
कलेक्टर जैन ने कलेक्ट्रेट में आम जनता की मदद के लिये हाल ही में स्थापित पूछताछ केन्द्र व रिकॉर्ड रूम सहित सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोरखी में संचालित ट्रेजरी भी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरत की जाए। जैन ने इसके लिये स्थान उपलब्ध कराने की हिदायत संबंधित अधिकारियों को दी। कलेक्टर ने नियमित साफ-सफाई पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान व शिवराज वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

Share This News :