Homeअपना शहर ,खास खबरे,
प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, कभी भी हो सकती है जारी

ग्वालियर : à¤¸à¤°à¤•ारी कॉलेजों के प्रोफेसर्स की तबादला सूची तैयार हो गई है। कभी भी लिस्ट जारी की जा सकती है। इसको लेकर उन प्रोफेसर्स की नींद गायब हो गई है,जो एक ही कॉलेज में लंबे समय से जमे हैं। चर्चा है कि  ऐसे प्रोफेसर्स को हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है। वहीं उन प्रोफेसर्स को लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है,जो स्वेच्छा से अपना तबादला पसंद के कॉलेज में कराना चाहते हैं। इन लोगों ने अपने तबादले के लिए आॅनलाइन आवेदन भी किए थे। प्रदेशभर से ऐसे 1400 प्रोफेसर्स के आॅनलाइन आवेदन प्राप्त हुए,जो स्वेच्छा दे दूसरे कॉलेजों में पोस्टिंग चाहते हैं। हालांकि इनमें से दो सैकड़ा से अधिक प्रोफेसर्स के तबादला होने की सूचना है। जिन कॉलेजों के विभागों में सिर्फ एक ही प्रोफेसर है,प्रमुख सचिव ने ऐसे प्रोफेसर्स का तबादला करने से साफ इंकार कर दिया,ताकि संबंधित विभाग खाली न हो।  

कुछ नामों पर नहीं बनी सहमति
प्रोफेसर्स की तबादला सूची लेट होने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कुछ नामों पर पीएस और मंत्री में सहमति नहीं बनी है। इसलिए सूची को फिलहाल रोक दिया गया है। लिस्ट में संशोधन करने पीएस तैयार नहीं है। इस कारण लिस्ट अधर में लटकी है,हालांकि जिन प्रोफेसर्स ने सेटिंग बिठाई थी,उनके पास सूचना जा चुकी है कि उनका तबादला पसंद की जगह हो गया है। खुशी में ऐसे प्रोफेसर मिठाई भी बांट चुके हैं।

Share This News :