Homeअपना शहर ,खास खबरे,
JU में पीजी की 200 सीटें खाली भरने फिर बुलाए फार्म

ग्वालियर  : à¤œà¥€à¤µà¤¾à¤œà¥€ विश्वविद्यालय के नॉन एंट्रेंस एग्जाम वाले विभिन्न पीजी कोर्सों (एमए, एमकॉम, एमएससी,एम-फार्मा,पीजी डिप्लोमा) में 200 से अधिक सीटें खाली रह गर्इं है। इन सीटों को भरने के लिए जेयू प्रशासन ने ऐसे छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं,जो अभी तक किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्र पसंद के पीसी कोर्स के लिए 22 जुलाई तक नियमित शुल्क के साथ आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक के अंकों की मैरिट के आधार पर इन छात्रों को 25 जुलाई को संबंधित खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

बता दें कि प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद पीजी कोर्सों की जो सीटें रिक्त रह गर्इं,उनको लेकर प्रवेश समिति ने कुलपति के पास यह प्रस्ताव भेजा कि फिर से आवदेन बुला लिए जाएं तो और सीटें भर सकती हैं,जिससे विवि को फीस का ज्यादा नुकसान नहीं होगा। इस प्रस्ताव को वीसी ने स्वीकृति दे दी है। जिस पर प्रवेश समिति ने खाली सीटों को भरने नए सिरे से आवेदन बुलाए हैं। जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे,उनके पास पसंद के पीजी कोर्स में प्रवेश लेने का मौका है।

Share This News :