Homeअपना शहर ,खास खबरे,
दहशतगर्दों को भेजो जहन्नुम

ग्वालियर. बाबा अमरनाथ के दर्शन करने निहत्थे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले से खफा शहर ने इस कृत्य के लिए दोषी आतंकियों को जल्द से जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए सरकार से अपील की है। लोगों का कहना है कि सरकार को इस यात्रा र्निवघ्न पूरा कराने के लिए अपने स्तर पर सारे कदम उठाना चाहिए। साथ दहशतगर्दों के फन को कुचल देने की मांग की। शहर के विभिन्न राजनीतिक दल और समाजसेवियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धालुआें पर हमला कायराना कृत्य
अमरनाथ यात्रा में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने निहत्थे श्रद्धालुओं पर हमला कर कायराना कृत्य किया है। भारत की राष्ट्रवादी सरकार आतंकवादियों की इन घिनौनी हरकतों के सामने झुकने वाली नहीं है। आतंकवादियों के इन कारनामों को सीमा पार से पाकिस्तान की मदद मिल रही है। यह सरकार निर्णायक सरकार है।

पाकिस्तान की इन्हीं हरकतों के कारण सर्जिकल स्ट्राइक करके करारा जवाब दिया था और विश्व के सामने पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा स्पष्ट कर दिया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अमरनाथ में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आतंकवाद का पुतला फूलबाग चैराहे पर जलाया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश सोलंकी, श्री कमल माखीजानी, महेश उमरैया, राकेश गुप्ता, रामेश्वर सिंह भदौरिया, रेखा धोलाखंडी, भाजयुमो के विवेक शर्मा, पीतांबर सिंह, धीरेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, सुभाष शर्मा, संजय चैहान, सीपी मिश्रा, भरत दांतरे, चेरन भार्गव, विक्रांत भदौरिया, उमेश जोशी, रोहित भाटिया, निर्दोष शर्मा, रामसिंह तोमर, अभिनंदन त्यागी आदि मौजूद थे।  

फ्लैग प्वाइंट पर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेताओं ने थीम रोड़ स्थित फ्लैग प्वाइंट पर कार्यक्रम आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रश्मि पवार, जुबेर इमरान, अरविंद राठौर, मनीष बांदिल, शरद साहू आदि मौजूद थे। युवक कांग्रेस के नेता नितिन मिश्रा ने बताया कि युकां ने हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को महाराज बाड़े पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, राघवेंद्र शर्मा, राजेश बाबू आदि मौजूद थे।

सद्भाव की मानसिकता जरूरी
वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, ग्वालियर द्वारा ं कम्पू स्थित सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के हमले में मारे गए निर्दोष अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विषेश रूप से उपस्थित संत कृपाल सिंह महाराज एवं शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने इस नृशंस हत्याकांड को देश की सर्वधर्म समभाव वाली विशिष्ट धार्मिक पहचान को खत्म करने तथा राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता पर चोट पहुंचाने का प्रयास निरूपित करते हुए सरकार को दोनों मोर्चों पर काम करना होगा।

 à¤à¤• ओर आतंकियों से कड़ाई से पेष आना होगा वहीं आतंकियों की मानसिकता तथा प्रवृत्ति को बदलने का भी प्रयत्न करना होगा। तभी इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाएं रूक सकेंगी। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अमरनाथ यात्रियों की आत्मा की षांति एवं उनके षोकसंतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की षक्ति प्रदान करने की ईष्वर से प्रार्थना की। सभा के प्रारंभ में वरिश्ठ नागरिक सेवा संस्थान, ग्वालियर के संस्थापक एवं अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने विगत रात्रि कष्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहे निर्दोश यात्रियों पर हमले की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने प्रत्येक भारतवासी को दुख एवं चिन्ता में डाल दिया है। ग्वालियर का जनमानस सदैव से सामाजिक एवं धार्मिक सदभाव का पक्षधर रहा है और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ एैसी घटनाओं का तीखा विरोध करने के उद्देष्य से ही वरिश्ठ नागरिक सेवा संस्थान ने आज इस सभा का आयोजन किया है।

सभा में संत कृपाल सिंह महाराज ने समग्र पहलुओं को दृश्टिगत रखते हुए अमरनाथ यात्रियों पर हमले की घटना का भावुक एवं तार्किक विष्लेशण करते हुए कहा कि एनकाउण्टर से ज्यादा मानसिकता बदलने की जरूरत है। हमने दवाब डालने का प्रयास ज्यादा किया है, समाज में कुप्रवृत्तियों को बदलने का प्रयास कम किया है। इस घटना के पीछे आतंकियों का मकसद समाज में दर्द का माहौल बनाना है ताकि देषवासी अंदर से टूट जाएं। हमारी परंपरा एक-दूसरे के सुख-दुख को बराबरी से बांटने की है, कुछ देषविरोधी ताकतों को हमारी यह सदभावपूर्ण अदभुत परंपरा सुहा नहीं रही है, इसीलिए पवित्र धार्मिक यात्रा में षामिल श्रद्धालुओं को निषाना बनाया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब अंगुलीमाल जैसा कुख्यात डाकू भगवान गौतम बुद्ध के संपर्क में आकर बहुत बड़ा महात्मा बन सकता है तो समाज के लिए खतरा बने एैसे लोगों को सदमार्ग पर क्यों नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को एैसे अच्छे संस्कार देने होंगे कि भविश्य में कोई युवक आतंकी या देषद्रोही न बन सके।

षहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने अपने उदबोधन में कहा कि दहषतगर्दों का कोई मजहब नहीं होता। दहषतपसंदों को यह सोचना होगा कि इस मुल्क में उनके भी माता-पिता और भाई बहन रहते है और इस तरह की खौफनाक वारदातों से उन्हें भी कश्ट पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अब सख्त से सख्त कदम उठाकर आंतकवाद का खात्मा करना होगा। उन्होंने अफसोस जताते हुये कहा कि हिन्दू धर्म के साथ मुस्लिम धर्म में भी समय-समय पर धर्मसभाओं का आयोजन होता है। जिसमें धर्मगुरू अमन का पैगाम सुनाते हैं, लेकिन लगता है कि समाज पर अमन के इस पैगाम का कोई असर नहीं हो रहा, इसीलिए इस तरह की आतंकी घटनाएं हो रही हैं। षहरकाजी ने आतंकी हमलें में मारे गये सभी अमरनाथ यात्रियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री महावीर प्रसाद जैन, टीएस सक्सैना, बाबूलाल जैन, सुषील भाले, षिवकुमारी क्षेत्री, आदि सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बजरंग दल ने फूंका पुतला
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को रैली निकालकर महाराज बाड़ा व गोला का मंदिर चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पुतला दहन करने वालों में सुशील जैन, विश्ववर्धन भट्ट, मनोज गोडिया, पप्पू राठौर, आदि मौजूद थे।  हिंदू सेना के प्रवक्ता देवेंद्र पाल ने बताया कि महाराज बाड़े पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार को बिना समय गवाएं इस हमले का जवाब देना चाहिए। पुतला दहन में लालू भदौरिया, मनोज जाटव, संदीप आदि शामिल थे।

Share This News :