Homeअपना शहर ,खास खबरे,
निगम में बड़ी सर्जरी की तैयारी

 à¤—्वालियर : à¤¨à¤—र सरकार में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल की कवायद चल पड़ी है। नए सिरे से बनते समीकरणों में नगर निगम के इंजीनियरिंग अमले समेत कई विभाग प्रमुखों के कामकाज और ओहदों में जल्द बदलाव कि ए जाने की खबर है। सूत्रों की मानें तो निगम में होने वाली इस प्रशासनिक सर्जरी की तैयारियां अब अंतिम चरण में है और जल्द इसके नतीजे सामने आने के आसार हैं।

अबदा-बदली के इस दौर के मद्देनजर मनचाही पोस्टिंग के लिए सेटिंग बिठाने का खेल भी इन दिनों तेजी पर है। दरअसल नए आयुक्त की आमद के बाद निगम महकमे में अब व्यावक स्तर पर बदलाव की तैयारियां चल रही हैं। इनमें ऐसे अधिकारियों को फिर से महत्वपूर्ण पदों पर बिठाने की कोशिश रहेगी जो नए कमिश्नर के भरोसेमेंद ओर करीबी लोगों में शुमार हैं। हालांकि निगम में मुखिया के बदलाव के बाद ऐसा अक्सर होता आया है लेकिन इस बार इस मामले पर लोगों की निगाहें कुछ ज्यादा ही टिकीं हैं। इसका एक बड़ा कारण है निगमायुक्त विनोद शर्मा की दोबारा नगरनिगम में वापसी। साथ ही निगम अमले सहित अफसरों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संपर्क के लिए भी वह जाने जाते हैं।

फेरबदल पर इसलिए नजर

  • निगमायुक्त के रुप में दूसरी बार हुई विनोद शर्मा की पोस्टिंग
  • यहां के अफसरों एवं जनप्रतिनिधियों से उनका पुराना संपर्क
  • निगम अमले सहित शहर की जनता के मिजाज पर उनकी पकड़
  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामकाज के लिहाज से जमावट करना
     

पुरानों के दिन फिरेंगे नए वाले टेंशन में
सूत्रों के मुताबिक इस बार होने जा रही प्रशासनिक सर्जरी में निगम के उन पुराने अफसरों और इंजीनियरों के दिन फिरने की उम्मीद है जो पिछले निगमायुक्त अनय द्विवेदी के कार्यकाल में लूपलाइन में पड़े रहे या फिर मनचाही पोस्टिंग के लिए तरसते रहे। वहीं ऐसे लोगों को झटका लग सकता है जो अब तक महत्वपूर्ण और मलाईदार पोस्ट पर काबिज होने में सफल रहे। ऐसे में पुराने कमिश्नर के करीबी लोग इस फेरबदल की कवायद की आहट से ही टेंशन में आ गए हैं।

PRO से शुरु हुआ सिलसिला आगे बढ़ेगा
नए आयुक्त श्री शर्मा की आमद के बाद निगम मकहमे में होने वाली अदला-बदली की शुरुआत हाल ही में जनसम्पर्क अधिकारी के रुप में पूर्व पीआरओ मधु शोलापुरकर की इसी पद पर वापसी हो चुकी है। इसी क्रम में अब ऐसे तमाम निगम अफसर नई पोस्ट के लिए लाइन में हैं जिनको पुराने निगमायुक्त ने लंबे समय से किनारे कर रखा था। सूत्रों की मानें तो अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो निगम में जल्द नई जमावट का ऐलान हो सकता है।

Share This News :