Home > देश विदेश ,slider news,
RSS दफ्तर पर फेंका बम

कन्नूर। à¤•ेरल के कन्नूर में आरएएस और भाजपा कार्यालय पर कुछ लोगों ने बम फेंका है जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घटना के बाद सीपीएम के कार्यकर्ताओं पर शक जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पेयन्नूर में भी आरएसएस समर्थकों के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सीपीएम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। हमले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This News :