Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मांढरे की माता चौराहे पर बेकाबू ट्रक ने मेडीकोज को मारी टक्कर

मांढरे की माता चौराहे पर देर रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन मेडिकल छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनो छात्र घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।
कंपू थाना पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में विवेक, आदित्य और जयपाल पढ़ते है। रात को उनती ड््यूटी जेएएच में थी। रात को तीनों खाना खाने के बाद देर रात अस्पताल की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक एमपी06 एचजी 4137 ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र जख्मी हो गए। इनमें आदित्य की हालत गंभीर बताई गई है। जबकि विवेक व जयपाल के पैर व हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। घायलों को लेकर उनके साथी तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हे गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरु हुआ। इसके बाद आक्रोशित मेडिकोज ने ट्रक की तोड़फोड़ करने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हालात को काबू में किया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।

Share This News :