Homeअपना शहर ,खास खबरे,
भाजयुमो ने आतंकवाद और पाक का पुतला जलाया

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर ने आज मंगलवार को कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर गए हुए श्रद्धालुओं की मौत पर आक्रोश जताते हुए आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला दहन किया। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित  à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा उपस्थित रहे । वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ,राकेश सोलंकी , शरद गौतम, महेश उमरिया , कमल माखीजा , विक्रांत भदोरिया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक निर्दोष शर्मा भी उपस्थित रहे। भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने पुतला दहन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पाक द्वारा प्रायोजित आतंकवाद की निंदा की और गुजरात के श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दो मिनट का शोक जताया।

Share This News :