Home > देश विदेश ,slider news,
अमरनाथ हमले की राजनाथ सिंह ने की निंदा, सूरत पहुंचे शव

नई दिल्ली। à¤œà¤®à¥à¤®à¥‚-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने निंदा की है। वहीं दूसरी तरफ हादसे के शिकार लोगों के शव और घायल सभी सूरत पहुंच चुके हैं। वायुसेना का एक विशेष विमान सभी को लेकर सूरत एयरपोर्ट पर उतरा जहां मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद à¤¥à¥‡à¥¤

इससे पहले राजनाथ सिंह ने मंगलवार को आला अधिकारियों की बैठक बुलाई।इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली की इस हमले की कश्मीर में निंदा हुई है और इसके लिए मैं कश्मीर के लोगों को सलाम करता हूं।

गृह मंत्रालय की इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा à¤†à¤ˆà¤¬à¥€ के निदेशक, एनएसए, रॉ चीफ, गृह सचिव-नियुक्त राजीव गाबा, एमएचए अधिकारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंच गए हैं। बैठक में गृह मंत्री अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों की एक बार फिर समीक्षा की जाएगी।

सोमवार रात हुए आतंकी हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई है और 19 से ज्यादा घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा ने ली है। अटैक का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल है। इसके साथ ही पूरे देश भर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। सभी उच्च स्तरीय अधिकारी सुरक्षा हालात की समीक्षा में करने में जुटे हुए हैं। यूपी में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Share This News :