Home > देश विदेश ,
राजनाथ के साथ IB, RAW प्रमुखों की अहम बैठक, डोभाल भी मौजूद

अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है. मंगलवार को इस मामले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक बुलाई है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर ये अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में रॉ, आईबी के अधिकारी मौजूद हैं. वहीं NSA अजित डोभाल भी बैठक में पहुंच गए हैं.

बैठक में गृह मंत्री अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की एक बार फिर समीक्षा करेंगे. à¤¸à¥à¤°à¤•्षा एजेंसियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आखिर यात्रियों को लेकर जा रही बस पुलिस सुरक्षा से कैसे और क्यों पीछे छूटी. अमरनाथ यात्रा पर हाई अलर्ट के बावजूद कैसे आतंकी हमले में कामयाब रहे.

घटना के तुरन्त बाद एनएसए अजित डोभाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को हालात की जानकारी दी थी

Share This News :