Home > देश विदेश ,
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, 6 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ. हमले में 7 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस बाल्टाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान आतंकियों ने बस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि चार यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

रोका गया यातायात

इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है. जिस बस पर ये आतंकी हमला हुआ है वो श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है. यानी इस बस के साथ कितनी सुरक्षा व्यवस्था थी इसकी जांच की जा रही है.

 

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमलों को लेकर कई लेवल में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. एक-एक यात्री की सुरक्षा निश्चित करने का दावे किया गया था, फिर ये आतंकियों ने श्रद्धालुओं को टारगेट कर कैसे हमले का अंजाम दिया, ये बड़ा सवाल है. केंद्र सरकार की ओर से इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

Share This News :