Homeअपना शहर ,खास खबरे,
क्षेत्र का विकास और प्रगति ही मेरा लक्ष्यः डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर व्यक्ति को बुनियादी सुविधाओं में पानी, बिजली, सफाई एवं सड़क निर्माण के कार्य तीव्रगति से करवाए जाएंगे। आप लोगों को पानी की कमी नहीं रहने देंगे, जल्दी ही नलकूप का खनन कराया जाएगा। यह विचार भाजपा नेता एवं पार्षद ड़ॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 60 के सिंधिया नगर में जनता द्वारा आयोजित श्रीमंत सिंधिया नगर कामेटी कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस मौके पर अवधेश कौरव, छाऊलाल साहू, पवन जैन, सुरेश प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ड़ॉ. सिकरवार ने इस क्षेत्र के विकास कार्यों की पहल करते हुए बिजली एवं पानी की समस्या हल करवाने की दिशा में सार्थक पहल की। कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ड़ॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र के विकास व प्रगति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जनता के जरूरत की हर मांग को पूरा कराया जाएगा। मल्टीयों मे निवास कर रहे लोगो ने डॉ. सिकरवार को बताया कि विघुत विभाग ने मल्टीयों मे मीटर नही लगाये गये है, जिसके कारण विघुत विभाग द्वारा हमे गलत बिल भेज जा रहे है एवं मल्टीयों के पास बनी सड़क को भी इतना ऊंचा बना दिया गया है कि बारिश का पानी मल्टीयों मे घुस जाता है। जिसके कारण जहॉ निवास कर लोगों का परेशानियों का सामना करना पड रहा है। डॉ. सिकरवार ने मल्टीयों में रह रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को महापौर के समक्ष और परिषद् मंें रखकर उनका निराकरण करवाया जायेगा। ग्वालियर पूर्व के वार्डों में विकास की गति बढे़ इसके लिए जनसहयोग को पूरी ताकत व सिद्धांत के साथ सबको साथ लेकर काम कराएंगे। जिन गरीब बस्तियों में समस्याएं हैं उनके निराकरण कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में सड़को पर स्ट्रीट लाईट लगवाई जायेगी जिससे क्षेत्र मे सड़कों पर अंधेरा नही रहेगा। ड़ॉ. सिकरवार ने कहा कि आप लोगों की सेवा के लिए मैं हर वक्त उपलब्ध हँू। हम और आप एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं तो विकास कार्यों में भी पीछे नहीं रहेंगे और जो विकास कार्यों में बाधक बनेगा, उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ पुरूषों को ड़ॉ. सिकरवार ने पुष्पहार एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरिफ खान, कैलाश वर्मा, लाल सिंह, मनोज, निरंजन, विक्की, भजनसिंह, मोनू, आशीष, सतेन्द्र, रमेश, सोनू वर्मा आदि क्षेत्र सैकड़ो नागरिक उपस्थित थे।

Share This News :