Homeअपना शहर ,खास खबरे,
जरूरतमंद छात्रों के लिये “100 आनंदम क्लासेस” का शुभारंभ

ग्वालियर । ग्वालियर जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के निःशुल्क कोचिंग देने के लिये सोमवार को '100 आनन्दक क्लासेस' का शुभारम्भ हुआ। यहाँ शासकीय पागनवीसी आवासीय विद्यालय में अपर जिला दण्डाधिकारी  à¤à¤µà¤‚ आनन्द विभाग के नोडल अधिकारी शिवराज सिंह ने आनंद विभाग के तत्वावधान में खोली गईं कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन क्लासेस के माध्यम से आनन्द शिक्षा मित्र, छात्र - छात्रों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व भाषाओं की मूलभूत विधा से परिचित कराया जायेगा। साथ ही विषय की बारीकियों का ज्ञान कराकर उनकी नीव मज़बूत करने का कार्य भी होगा। प्रयास ऐसे होंगे जिससे जरूरतमंद छात्र-छात्रायें बड़ी कक्षाओं में तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकें। वर्मा ने यह भी कहा कि आनन्द शिक्षा मित्रों को समय पर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को पढाकर गणित की प्रारम्भिक जानकारियाँ दी व हिन्दी भी पढ़ाई। ग़ौरतलब है कि ये '100  à¤†à¤¨à¤¨à¥à¤¦ क्लासेस' जिले के 100 स्थानों पर शुरु की जायेगी, जिससे उन छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा जो निजी कोचिंग्स में पैसे के अभाव में नहीं पढ़ सकते हैं। क्लासेस में गणित, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री, बायआलॉजी एवं अंग्रेज़ी हिन्दी व संस्कृत विषयों को नि:शुल्‍क पढ़ाया जायेगा। इन क्लास में पढ़ाने वाले शासकीय व अशासकीय शिक्षक "आनंद शिक्षा मित्र" के नाम से जाने जाएँगे। 
प्रथम चरण में 16 स्थानों पर 10 जुलाई सोमवार से "आनंद क्लास" शुरू हुई हैं। जिनमें 59 आनंद शिक्षा मित्र ने पढ़ाना प्रारंभ किया हैं ।  à¤†à¤¨à¤‚द क्लास में पढ़ाने वाले आनंद शिक्षा मित्रों के लिये "आनंद क्लब" गठित किया जा रहा है ।  à¤ªà¥à¤°à¤¤à¥à¤¯à¥‡à¤• ब्लाक व क्षेत्र के लिए पृथक-पृथक समन्वयक बनाए जा रहे हैं। इन समस्त आनंद क्लास के शुचारु रूप से संचालन के लिये ज़िला स्तरीय समन्वय समिति भी बनाई जा रही है। आनंद क्लास के शुभारंभ अवसर पर आनंदम सहयोगी डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, समन्वयक पवन दीक्षित, एडीईओ दीक्षित, छात्रावास अधीक्षक आनंद गौर तथा आनंद शिक्षा मित्र आयुष वैद्य व हेमन्त निगम सहित लगभग एक सैंकड़ा विद्यार्थी उपस्थित थे। आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर आनंदम क्लासेस का शुभारंभ किया। 
 
प्रथम चरण में यहाँ संचालित हुईं हैं नि:शुल्क “आनंद क्लासेस” 
नालंदा इन्स्टिटूट GDA ऑफ़िस के सामने खेड़पती कालोनी, डायमेन्शनस अकादमी सदाशिव नगर , विनय नगर के सामने बहोडापुर, शा उत्कृष्ट वि मुरार, शा क उ मा वि मामा का बाज़ार लश्कर, शा क उ मा वि शिंदे की छावनी, शा उ मा वि डीअआरपी लाइन, शा बा उ मा वि जनकगंज लश्कर, 61 बी रतन कालोनी जीवाजीगंज लश्कर, शा क उ मा वि ठाठीपुर, शा क उ मा वि हजीरा, शा पद्मा उ मा वि कंपू लश्कर, उ मा वि माडल वि शताब्दीपुरम, शा उ मा हरदर्शन विद्यालय नाका चन्द्रबदनी लश्कर , हिंदी कन्यपीठ कन्या उ मा वि मेसकोट हॉस्पिटल के सामने लश्कर तथा  à¤†à¤µà¤¾à¤¸à¥€à¤¯ विद्यालय पागनवीसी लश्कर। 
 
इस आधार पर मिलेगा प्रवेश 
* केवल MP बोर्ड के शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रा ही कोचिंग ले सकेंगे।
* प्रवेश प्रथम आओ प्रथम पाओ के सिद्धांत पर होगा। 
* छात्रों को गतवर्ष की अंक सूची आनंद शिक्षा मित्र को जमा करनी होगी।
* छात्रों को आनंद क्लास में नियमित आना होगा। समय समय पर लिए जाने वाले टेस्ट में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। 
* छात्रों को अनुशासन में रहना होगा। आनंद शिक्षा मित्र द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन करना होगा। 
* छात्रों को अपने विद्यालय में नियमित अध्ययन करना होगा।

Share This News :