Homeअपना शहर ,खास खबरे,
चौपर से नहीं कार्यकर्ताओं के साथ लहार पहुंचे

ग्वालियर। कांग्रेस में भी अब नेता वीवीआईपी कल्चर को तौबा करते दिखने लगे है। जहां सिंधिया सादगी से भरे दिखे। वहीं वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई को चौपर से नहीं, बल्कि वाहन काफिले के साथ लहार गये। 
हालांकि एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी और राज बब्बर सरीखे नेताओं को लहार ले जाने के लिए दो चौपर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन उन्होंने चौपर से किनारा कर कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ वाहन से ही लहार जाने का निर्णय लिया। कमलनाथ तो सिंधिया के वाहन से लहार गये। जबकि सिंधिया का पहले से ही कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ लहार जाने का कार्यक्रम था।

Share This News :