Homeअपना शहर ,खास खबरे,
चंबल एम्सप्रेस-वे से भिण्ड के विकास में आयेगी तेजी

ग्वालियर । चंबल एक्सप्रेस-वे बन जाने से भिण्ड का विकास ही विकास होगा। प्रस्तावित चंबल एक्सप्रेस वे चंबल नदी के साथ राजस्थान के पाली से शुरू होकर श्योपुर, मुरैना होते हुए भिण्ड जिले में नगरा, पोरसा, कनैरा, अटेर, खिपौना, खेरी, सूरजपुर, बिजौरा, रमा, बड़ापुरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-92 पर बरही के पास मिलने वाले 300 किलोमीटर लम्बे 6 लेन वाले 100 मीटर चौड़े इस मार्ग से मिलेगा। 
भिण्ड के सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस-वे को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मांग की है। उल्लेखनीय है कुछ माह पूर्व दोनों वरिष्ठ नेताओं ने इस महत्वाकॉक्षी योजना पर सहमत होकर चंबल के दुर्गम क्षेत्र में 100 मीटर चौडे़ एक राष्ट्रीय राजमार्ग को चंबल नदी के किनारे निर्माण करने का निर्णय लिया था । इस प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार के स्तर पर योजना बनायी जा रही है । 
चंबल एक्सप्रेस-वे से बीहड़ का सम्पूर्ण क्षेत्र विकास के लिए खुल जायेगा । इस क्षेत्र में अधोगत जल भरपूर होने के कारण कृषि के क्षेत्र में फलोउद्यान, औषधीय जड़ीबूटी का व्यापक उत्पादन होगा । इसके अतिरिक्त चंबल की विपुल भूमि संपदा का औद्योगिक विकास, सौर उर्जा उत्पादन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बडे संस्थान पयर्टकों के लिए होटल एवं मनोरंजन केन्द्र विकसित होंगे ।
चंबल एक्सप्रेस-वे चंबल के पिछडे़पन की घाटी को विकास के हिमालय के रूप में परिवर्तित करेगा तथा भारत के विकास के लिए एक प्रमुख स्तम्भ होगा । राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गो से चंबल घाटी का सम्पर्क हो जायेगा । चंबल क्षेत्र डकैती के इतिहास से मुक्त होकर डवलपमेंट का नया इतिहास रचेगा । भिण्ड सांसद डॉ0 भागीरथ प्रसाद इस योजना को शीघ्र लागू करने के लिए प्रयत्नशील है । इस योजना के लागू होने से वे सचमुच भिण्ड के भागीरथ साबित होंगे । 

Share This News :