Homeअपना शहर ,खास खबरे,
गुरू पूर्णिमा पर ट्रेनों में भक्तों की भीड़, टॉयलेट में बैठकर हो रहा है सफर

ग्वालियर. दो दिन बाद गुरू पूर्णिमा है और इसके लिए ट्रेनों से श्रृद्धालुओं के गिर्राजजी जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते मथुरा जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से फुल हैं और लोग ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं। कई बार तो स्टेशन पर पुलिस को डंडे चलाकर यात्रियों को ट्रेन में बिठाना पड़ रहा है।यात्रियों से ठसाठस भर गई ट्रेनें....



रविवार 9 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है और इस दिन देश के कोने-कोने से हजारों श्रृद्धालु गिर्राजजी की परिक्रमा लगाने के लिए मथुरा पहुंचते हैं। श्रृद्धालुओं का मथुरा पहुंचने का सिलसिला तीन दिन पहले से शुरू हो जाता है।
-ग्वालियर और आसपास के इलाके से भी हजारों श्रृद्धालु मथुरा ट्रेनों से जा रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मथुरा जाने वाली हर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है।
-इसके चलते पुलिस को भी ट्रेन में व्यवस्था बनाने के लिए डंडे फटकारने पड़ रहे हैं। यात्रियों की भीड़ इतनी ज्यादा है, कि लोग टॉयलेट में सफर करने के लिए मजबूर हैं।

हजारों श्रृद्धालु जा रहे हैं मथुरा
-जैसे ही श्रृद्धालुओं को पता चलता है कि यह ट्रेन मथुरा जा रही है, वे उसमें सवार होने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
-पुलिस ने टॉयलेट में बैठे यात्रियों को उतारने का प्रयास भी किया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। अंत में यात्रियों से भरी ट्रेन को मथुरा के लिए रवाना किया। गुरू पूर्णिमा के मौके पर कई ट्रेनों का अस्थायी हॉल्ट भी मथुरा किया गया है।

Share This News :