Homeअपना शहर ,खास खबरे,
दामाद ने फोन करके बताया बेटी की तबीयत खराब है, चाचा पहुंचे तो मिली डेड बॉडी

ग्वालियर.चाचा को फोन करके बताया कि बेटी की तबीयत बहुत खराब है। यह सुनकर चाचा अपने दामाद के घर पहुंचे तो वहां भतीजी की डेड बॉडी मिली और पूरा परिवार गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को भी खबर कर दी। पुलिस ने तुरंत शव का पोस्टमार्टम कराया और फरार ससुराल वालों की तलाश है। यह है मामला....


-महाराजपुरा गांव के मदन कुशवाह की भतीजी नीलम की शादी 9 साल पहले गंगा मालनपुर के ज्ञान सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में उसे ससुराल में परेशान किया जाने लगा।
-पति ज्ञान सिंह नीलम के साथ मारपीट करता था। नीलम के परिजनों ने दोनों को समझा भी दिया था। उसके बाद नीलन में मायके में शिकायतें करना बंद कर दीं।
फोन तबीयत खराब, मिली घर में लाश
-दो दिन पहले नीलम के चाचा मदन के पास ज्ञान सिंह का फोन आया कि नीलम की तबीयत खराब है। यह सुनकर चाचा मदन कुशवाह तुरंत गंगा मालनपुर पहुंचे। वहां नीलम की डेड बॉडी मिली।
-उन्होंने ज्ञान सिंह से पूछा तो उसने कहा कि नीलम ने फांसी लगा ली और यह कहकर वह गायब हो गया। मदन ने तुरंत पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने जांच शुरू की
-पुरानी छावनी से एक सिपाही पहुंचा और नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा मदन कुशवाह का कहना था कि जिस कमरे में नीलम का शव मिला, उसमें न तो फांसी की रस्सी मिली और न ही कोई पंखा या कुंदा, जिससे वह लटककर सुसाइड करती।
-इसके अलावा 15 दिन पहले नीलम बिल्कुल ठीक थी। ऐसे में तबीयत अचानक खराब होने का सवाल ही नहीं है। जाहिर है नीलम की हत्या पति ज्ञान सिंह ने की है।
-इस मामले में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पुरानी छावनी थाना पुलिस के सिपाही कहना है कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा फरार पति की भी तलाश की जा रही है।

Share This News :