Homeअपना शहर ,खास खबरे,
फ्लैट में मिली युवक की नीली लाश, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाली डेड बॉडी

ग्वालियर. एक युवक की लाश फ्लैट में मिली। इसका पता उस समय चला, जब एक महिला युवक से मिलने आई। रात को महिला दरवाजा काफी देर तक खटखटाती रही। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक की लाश निकाली। इस बीच महिला गायब हो गई। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह है मामला.....

- कौशल विकास योजना से जुड़ी संस्था चलाने वाला युवक राज पांडे गोला का मंदिर स्थित बसेरा अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है। रात के समय एक महिला उससे मिलने आई।
-उस समय फ्लैट का दरवाजा बंद था। महिला ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया तो पड़ोसी दूसरे फ्लैट से निकल आए। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
-पुलिस भी तुरंत अपार्टमेंट में पहुंच गई। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर राज पांडे की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस महिला से कुछ पूछती, इसके पहले वह गायब हो चुकी थी।
नीला पड़ा हुआ था युवक का शव
-पुलिस ने शव की जांच की तो, वह पूरा नीला पड़ा हुआ था और उसमें से बदबू आ रही थी। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत काफी समय पहले हो चुकी थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-इस बीच राज के परिजन भी आए गए। उसके बहनोई मुकेश उचारिया का कहना है कि किसी ने राज की हत्या की है और उस महिला की भी तलाश करनी चाहिए, जो मिलने आई थी।

दो साल पहले हुई थी शादी
-राज की शादी मुरैना की सीमा से दो साल पहले हुई थी। जिस समय राज की मौत हुई, वह मायके में थी। राज भी उसके पास जाने वाला था।
-इस मामले में टीआई सुधीर सिंह कुशवाह का कहना है कि मामला सुसाइड जैसा है, लेकिन जांच की जा रही है। उस महिला को भी खोजा जा रहा है, जो राज से मिलने आई थी।

Share This News :