Homeअपना शहर ,खास खबरे,
डॉक्टर ने दिया क्लू, चेहरे पर मिली खरोंच से पकड़ाया हत्यारा डॉक्टर ने दिया क्लू, चेहरे पर मिली खरोंच से पकड़ाया हत्यारा

ग्वालियर। à¤¨à¤¯à¤¾à¤—ांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाला चचेरा भाई बच्ची के शव का परीक्षण करने वाले डॉक्टर द्वारा पुलिस को दिए गए क्लू से पकड़ में आया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि हत्यारे के चेहरे पर खरोंच के निशान होना चाहिए। क्योंकि मासूम के नाखूनों में आरोपी की खाल मिली थी।

इसी आधार पर पुलिस ने मासूम बच्ची के नजदीकी लोगों के चेहरों पर नजरें गढ़ना शुरू की। पुलिस को मृतक बच्चे के चचेरे भाई की नाक पर रगड़ व माथे पर खरोंच का ताजा निशान नजर आया। पुलिस संदेह के आधार पर उसे उठाकर थाने ले आई। थाने पहुंचते ही आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी मनोज पुत्र जगदीश प्रजापति बच्ची का सगा चचेरा भाई है। बच्ची के घर से कुछ ही दूरी पर रहता है। वह परिजन व पुलिस के साथ बच्ची को रातभर तलाशता रहा। बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस के प्रति आक्रोश भी जता रहा था। पुलिस अधिकारियों ने परिवार का सदस्य होने के कारण इसकी प्रतिक्रिया को सामान्य ढंग से लिया। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार के लोग खंडहरनुमा पाटौर में देख आए थे, लेकिन उन्हें बच्ची नजर नहीं आई। मृतका के पिता हरीराम ने बताया कि मंगलवार की रात 9 बजे के लगभग वह हम लोगों के बीच से गायब भी हुआ था।

पकड़े जाने के बाद मनोज ने पुलिस को बताया कि बच्ची का शव मिलने पर वह भी परेशान था, क्योंकि वह भी चाहता था कि जल्द से जल्द उसका अंतिम संस्कार हो जाए। परिवार के लोगों से नजरें बचाकर वह पाटौर गया और शव को उठाकर उसने पाटौर के बाहर रख दिया, ताकि लोगों को बच्ची की लाश नजर आ जाए। शव के डॉक्टरी परीक्षण के दौरान वह आगे था। पुलिस द्वारा कराई गई फोटोग्राफी में भी वह नजर आ रहा था। बच्ची चूंकि मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही थी, जिससे पुलिस को यकीन था कि वारदात में कोई नजदीकी ही शामिल है।

हत्यारे ने कब क्या किया

- 22 साल का मनोज छोटी बहन को 10 रुपए देना का लालच देकर मंगलवार की दोपहर 1 बजे के लगभग स्कूल से बाहर बुलाकर पाटौर में ले गया।

- दोपहरः130 बजे के लगभग आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के गायब होने का हल्ला मचने तक घर में ही रहा।

- बच्ची को तलाश करने के लिए रात 9 बजे तक परिवार के साथ रहा। उनके बीच से गायब होने के बाद उसने शव को पाटौर से बाहर निकालकर फेंक दिया।

- नाक पर रगड़ व माथे पर खरोंच के निशान से बुधवार की रात को मनोज पुलिस की पकड़ में आ गया।

पंचायत ने किया बहिष्कार - à¤—ांव वालों के भय से मनोज का पूरा परिवार गुरुवार सुबह 10:30 बजे के लगभग घर पर ताला लगाकर गायब हो गया। मनोज सहित उसके चार भाई और सबसे छोटी एक बहन भी है। पिता मजदूरी करता है। गांव की पंचायत ने आरोपी के परिवार का गांव से बहिष्कार कर दिया।

बेटी की हत्या से व्यथित पिता हरीराम प्रजापति ने कहा कि मनोज छोटी-मोटी चोरी करता था, लेकिन उन्हें भरोसा था कि वह इतना घृणित काम भी कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एसपी डॉ. आशीष ने बताया कि इस घटना को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा गया है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को कानून से सजा दिलाई जा सके।

एक माह में मासूमों के शोषण की चौथी घटना

1-8 जून को डबरा की मणिकपुर कॉलोनी में 9 साल की बच्ची को चॉकलेट के बाहने ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले पड़ोसी प्रमोज पुत्र छोटे लाल बाथम को गिरफ्तार किया है।

2- फुरेरी गांव में 10 साल के मासूम के साथ आप्राकृतिक कृत्य कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोप में विनोद आदिवासी की पुलिस तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

3-गिरवाई थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे के साथ मंदिर के पीछे ले जाकर आप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी फरार बताया गया है। (पनिहार थाने की यह चौथी घटना थी)

ग्वालियर। नयागांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाला चचेरा भाई बच्ची के शव का परीक्षण करने वाले डॉक्टर द्वारा पुलिस को दिए गए क्लू से पकड़ में आया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि हत्यारे के चेहरे पर खरोंच के निशान होना चाहिए। क्योंकि मासूम के नाखूनों में आरोपी की खाल मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने मासूम बच्ची के नजदीकी लोगों के चेहरों पर नजरें गढ़ना शुरू की। पुलिस को मृतक बच्चे के चचेरे भाई की नाक पर रगड़ व माथे पर खरोंच का ताजा निशान नजर आया। पुलिस संदेह के आधार पर उसे उठाकर थाने ले आई। थाने पहुंचते ही आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी मनोज पुत्र जगदीश प्रजापति बच्ची का सगा चचेरा भाई है। बच्ची के घर से कुछ ही दूरी पर रहता है। वह परिजन व पुलिस के साथ बच्ची को रातभर तलाशता रहा। बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस के प्रति आक्रोश भी जता रहा था। पुलिस अधिकारियों ने परिवार का सदस्य होने के कारण इसकी प्रतिक्रिया को सामान्य ढंग से लिया। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार के लोग खंडहरनुमा पाटौर में देख आए थे, लेकिन उन्हें बच्ची नजर नहीं आई। मृतका के पिता हरीराम ने बताया कि मंगलवार की रात 9 बजे के लगभग वह हम लोगों के बीच से गायब भी हुआ था। पकड़े जाने के बाद मनोज ने पुलिस को बताया कि बच्ची का शव मिलने पर वह भी परेशान था, क्योंकि वह भी चाहता था कि जल्द से जल्द उसका अंतिम संस्कार हो जाए। परिवार के लोगों से नजरें बचाकर वह पाटौर गया और शव को उठाकर उसने पाटौर के बाहर रख दिया, ताकि लोगों को बच्ची की लाश नजर आ जाए। शव के डॉक्टरी परीक्षण के दौरान वह आगे था। पुलिस द्वारा कराई गई फोटोग्राफी में भी वह नजर आ रहा था। बच्ची चूंकि मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही थी, जिससे पुलिस को यकीन था कि वारदात में कोई नजदीकी ही शामिल है। हत्यारे ने कब क्या किया - 22 साल का मनोज छोटी बहन को 10 रुपए देना का लालच देकर मंगलवार की दोपहर 1 बजे के लगभग स्कूल से बाहर बुलाकर पाटौर में ले गया। - दोपहरः130 बजे के लगभग आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के गायब होने का हल्ला मचने तक घर में ही रहा। - बच्ची को तलाश करने के लिए रात 9 बजे तक परिवार के साथ रहा। उनके बीच से गायब होने के बाद उसने शव को पाटौर से बाहर निकालकर फेंक दिया। - नाक पर रगड़ व माथे पर खरोंच के निशान से बुधवार की रात को मनोज पुलिस की पकड़ में आ गया। पंचायत ने किया बहिष्कार - गांव वालों के भय से मनोज का पूरा परिवार गुरुवार सुबह 10:30 बजे के लगभग घर पर ताला लगाकर गायब हो गया। मनोज सहित उसके चार भाई और सबसे छोटी एक बहन भी है। पिता मजदूरी करता है। गांव की पंचायत ने आरोपी के परिवार का गांव से बहिष्कार कर दिया। बेटी की हत्या से व्यथित पिता हरीराम प्रजापति ने कहा कि मनोज छोटी-मोटी चोरी करता था, लेकिन उन्हें भरोसा था कि वह इतना घृणित काम भी कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एसपी डॉ. आशीष ने बताया कि इस घटना को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा गया है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को कानून से सजा दिलाई जा सके। एक माह में मासूमों के शोषण की चौथी घटना 1-8 जून को डबरा की मणिकपुर कॉलोनी में 9 साल की बच्ची को चॉकलेट के बाहने ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले पड़ोसी प्रमोज पुत्र छोटे लाल बाथम को गिरफ्तार किया है। 2- फुरेरी गांव में 10 साल के मासूम के साथ आप्राकृतिक कृत्य कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोप में विनोद आदिवासी की पुलिस तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। 3-गिरवाई थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे के साथ मंदिर के पीछे ले जाकर आप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी फरार बताया गया है। (पनिहार थाने की यह चौथी घटना थी)

Share This News :