Homeअपना शहर ,खास खबरे,
ग्वालियर मेले में वर्ष में चार आयोजन हों – पवैया

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  ग्वालियर मेले में वर्ष में कम से कम चार गतिविधियां आयोजित करें। प्रदेश सरकार से इन आयोजनों में हर संभव सहयोग मुहैया कराया जायेगा। यह बात उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने ग्वालियर मेले में चल रहे समर नाईट मेले में आयोजित हुईं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता संभाग आयुक्त  à¤à¤¸ एन रूपला ने की। 
इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  à¤…भय चौधरी व पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थीं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में समर नाईट मेले में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। 
उच्च शिक्षा मंत्री  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने कहा कि ग्वालियर मेले के विस्तार में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री  à¤¸à¤‚जय पाठक से चर्चा की जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व से समग्र विकास के लिये उनमें छुपी रचनात्मक प्रतिभा को उभारने की जरूरत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है। उन्होंने समर नाईट मेला आयोजित करने के लिये मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कमिश्नर श्री रूपला की सराहना की। 
संभाग आयुक्त  à¤à¤¸ एन रूपला ने कहा कि ग्वालियर मेला में 26 साल बाद पुन: समर नाईट मेला शुरू किया गया है। पिछली बार वर्ष 1990 में समर नाईट मेला लगाया गया था। उन्होंने कहा इस बार के समर नाईट मेले में बच्चों के लिये झूले व मनोरंजन की अन्य गतिविधियों के अलावा लगभग 250 दुकानें लगी हैं। श्री रूपला ने कहा बरसात के बाद ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण मेला परिसर में एक आवासीय मेला लगाने पर भी विचार कर रहा है। 
जीडीए के अध्यक्ष  à¤…भय चौधरी ने कहा कि ग्वालियरवासी लम्बे समय से समर नाईट मेला की मांग करते आ रहे थे। खुशी की बात है उनकी यह मांग इस साल संभाग आयुक्त की पहल पर पूरी हुई है। 
आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष  à¤¸à¤‚जय कट्ठल व  à¤¦à¥€à¤ªà¤• अग्रवाल तथा समाजसेवी डॉ. हरीमोहन पुरोहित मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं आयोजन में सहयोगी रहे लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।  

Share This News :