Homeअपना शहर ,खास खबरे,
ज्योतिरदित्य सिंधिया 9 से अंचल के दौरे पर

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया के 9 जुलाई को ग्वालियर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रेलवे स्टेशन पर भव्य अगवानी की जायेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 9 जुलाई को ग्वालियर आगमन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद सिंधिया नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे, रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी अगवानी की जायेगी। तत्पश्चात जयविलास पैलेस पहुंचंेगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे ओर रात्रि विश्राम ग्वालियर मंे करेंगे। 10 जुलाई को प्रातः 9 बजे लहार में किसान स्वाभीमान सम्मेलन में शामिल होने के लिये प्रातः 10 बजे लहार भिंड के लिये रवाना होंगे।

Share This News :