Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मेला आय में हुई दो करोड़ से अधिक की बढ़ोत्तरी, वर्षभर चलेंगी गतिविधियाँ

मेला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न 
ग्वालियर । ग्वालियर व्यापार मेले में वर्ष भर चलेंगी गतिविधियाँ। समर नाईट मेला अगले वर्ष लगेगा ढ़ाई महीने का। मेले की आय को बढ़ाने के लिये प्राधिकरण द्वारा विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। मेला प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष अपनी आय को 2 करोड़ 19 लाख रूपए बढ़ाया है। प्राधिकरण की पिछले वर्ष आय 2 करोड़ 78 लाख 82 हजार रूपए थी, जिसे बढ़ाकर 4 करोड़ 97 लाख 37 हजार रूपए किया है। मेला अपनी आय को बढ़ाने के लिये निरंतर अग्रसर है। 
संभागीय आयुक्त एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एस एन रूपला की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण के सभाकक्ष में संचालक मण्डल की 35वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, मेला प्राधिकरण के सचिव  à¤¶à¥ˆà¤²à¥‡à¤¶ मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि राकेश गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। संभागीय आयुक्त  à¤°à¥‚पला ने कहा कि ग्वालियर मेला प्राधिकरण की आय को बढ़ाने के लिये मेला परिसर में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। इसके लिये समर नाईट मेला लगाने के साथ ही वर्ष भर में 5 विभिन्न क्षेत्रों के ईवेन्ट (प्रोग्राम) आयोजित किए जाएँ। प्रोग्रामों में रियल एस्टेट, क्राफ्ट बाजार, बैंकिंग सुविधायें आदि शामिल हों। 
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेला प्राधिकरण के विद्युत देयकों को कम करने और मेला परिसर में अधिक रोशनी करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला परिसर में निर्मित भवनों की छत पर सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जाए। इसके लिये ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों से संपर्क कर मेला प्राधिकरण सर्वेक्षण का कार्य कराए और प्रोजेक्ट तैयार कर स्वीकृत हेतु प्रस्तुत करे। संभागीय आयुक्त रूपला ने यह भी निर्देशित किया कि मेला परिसर को हरा-भरा करने हेतु मेला परिसर में एक हजार वृक्ष लगाने का कार्य इसी वर्षा ऋतु में किया जाए। इसके साथ ही वृक्षों की देखभाल का कार्य मेला प्राधिकरण के कर्मचारी करें। उन्होंने कहा है कि वृक्षारोपण में अधिक से अधिक छायादार वृक्ष जिसमें नीम, पीपल, बरगद, शीशम को शामिल किया जाए। 
संभागीय आयुक्त रूपला ने कहा कि ग्वालियर मेला प्राधिकरण द्वारा मेला परिसर में संचालित सभी मैरिज गार्डनों का प्रवेश परिसर के अंदर से किया जाए। मैरिज गार्डनों से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन भी किया जाए। सभी मैरिज गार्डनों का कचरा एक स्थान पर एकत्र हो ताकि उसे निगम का वाहन ले जा सके। इसके लिये मैरिज गार्डन संचालकों को निर्देशित किया गया है। मैरिज गार्डनों का मुख्य सड़क से प्रवेश बंद किया जाए, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल सके। मेला परिसर में बरसात के पानी को रोकने के प्रबंध किए जाएँ। इसके लिये सोखता गड्डों का निर्माण कराया जाए। 
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्टेशन से गोला का मंदिर मार्ग पर मेले में प्रवेश हेतु स्केलेटर युक्त ओव्हरब्रिज बनाने का कार्य निगम द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से कराया जाए। निगम आयुक्त इस संबंध में ऑफर आमंत्रित कर कार्रवाई करे। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मेला प्राधिकरण की गतिविधियों को बढ़ाने हेतु मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष बनाए जाने वाले सांस्कृतिक कैलेण्डर  à¤®à¥‡à¤‚ मेला प्राधिकरण को जोड़ा जाए। इसका प्रस्ताव प्राधिकरण संस्कृति विभाग को भेजें। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेला प्राधिकरण की जिन भी संस्थाओं पर राशि बकाया है उनके विरूद्ध आरआरसी जारी करने की कार्रवाई की जाए। 
कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि मेला प्राधिकरण के पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। इस स्थान का वर्ष भर उपयोग हो। इसके लिये विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने की आवश्यकता है। मेला प्राधिकरण के साथ ही अन्य विभाग संयुक्त रूप से चर्चा कर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि मेले के एक भाग में चाट बाजार सहित अन्य ईवेन्ट संचालित करने पर भी विचार किया जा सकता है। पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मेले की सुरक्षा, मेला अवधि में और कैसे बेहतर बनाई जा सकती है, इस पर अपने सुझाव दिए। नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा ने निगम द्वारा मेला प्राधिकरण को सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मेला सचिव मिश्रा ने मेले के आय-व्यय की जानकारी दी तथा गत बैठक में लिए गए निर्णय और क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Share This News :