Homeअपना शहर ,खास खबरे,
रोटरी क्लब ग्वालियर का पदारोहण समारोह रविवार को, सिंधिया आएंगे

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की सत्र 2017-18 के लिए नई टीम का पदारोहण समारोह रविवार, 9 जुलाई को सांय 7 बजे म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन के माधवराव सिंधिया ऑडिटोरियम में भव्य रूप में आयोजित होगा। समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होगें। 
समारोह में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की सत्र 2017-18 के लिए नई टीम अध्यक्ष रोटे. प्रदीप पाराशर एवं सचिव रोटे. छविराम सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पदभार ग्रहण करेगीं। इसी के साथ नये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स भी नवीन सत्र के लिए पद्भार संभालेंगे। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. राजकुमार शिवहरे एवं सचिव रोटे. प्रदीप पाराषर नई टीम को कार्यभार सौपेगें। कार्यक्रम की भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Share This News :