Home > देश विदेश ,
G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचे PM मोदी

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी पहुंच गए हैं. भारतीय समयानुसार रात करीब 12.15 पर पीएम मोदी जर्मनी के हैम्बर्ग पहुंचे.

पीएम मोदी के अलावा विश्व की अन्य शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेता शुक्रवार को हैम्बर्ग में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जमा होंगे. माना जा रहा है इस दौरान आतंकवाद , जलवायु परिवर्तन और विश्व व्यापार जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में होंगे.

Share This News :