Home > देश विदेश ,slider news,
जीएसटी लागू होने के बाद घटे माता वैष्णों देवी के लिए जाने वाले हेलीकॉप्टर के किराए

राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर सेवाओं पर सर्विस टैक्स हटा लिए जाने से मां वैष्णो देवी तथा अमरनाथ यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर किराए में कटौती की गई है। 
अमरनाथ यात्रियों के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी सेक्टर में 192 रुपये की कटौती की गई है। अब श्रद्धालुओं को 1715 रुपये के बजाय 1523 रुपये देना होगा। यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसी तरह से इसी प्रकार पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर में 300 रुपये की कमी की गई है। श्रद्धालुओं को 2950 रुपये के स्थान पर 2650 रुपये देना होगा।
राज्य सरकार की ओर से सर्विस टैक्स हटाए जाने के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला तथा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत साहू को हेलीकाप्टर किराए की समीक्षा करने की हिदायत दी थी।
वहीं माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा तथा सांझी छत के बीच किराए में 120 रुपये की कटौती की गई है। अब श्रद्धालुओं को एक ओर से 957 रुपये किराया देना होगा। पहले 1077 रुपये देना होता था। दोनों की श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। किराया संबंधी सूचना दोनों ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है।

Share This News :