Home > देश विदेश ,slider news,
G-20 समिट में मोदी से नहीं मिलेंगे जिनपिंग, चीन बोला- तनाव के माहौल में बात नहीं

सीमा विवाद के बीच चीन से रिश्ते और बिगड़ते दिख रहे हैं. जर्मनी में सात जुलाई को होने वाले जी20 समिट में मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात होती नहीं दिख रही है. चीन की ओर से साफ कह दिया गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह मुलाकात संभव नहीं है.

बता दें कि जर्मनी के हैंबर्ग में जी 20 समिट होने वाली है. वहां पीएम मोदी इजरायल से पहुंच रहे हैं. यहीं दोनों देशों के बीच पिछली अन्य समिटों की तरह संक्षिप्त मुलाकात तय थी.

क्यों चिढ़ा है चीन

बताया जा रहा है कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में भारतीय सेना के आक्रामक रवैये से चीन पूरी तरह चिढ़ा हुआ है. वहां इंडियन आर्मी ने चीन की ओर से बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा- जी20 में कार्यक्रम के इतर कोई मुलाकात का कार्यक्रम बनता है तो हम उसे वक्त रहते बता देंगे. जहां तक जिनपिंग और मोदी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात का सवाल है तो सीमा पर भारत के हस्तक्षेप को देखते हुए यह संभव नहीं दिखता.

भारत का हस्तक्षेप, चीन की संप्रभुता के लिए खतरा

 

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र में भारत का हस्तक्षेप चीन की संप्रभुता के लिए खतरा है. इससे दोनों देशों के बीच आधारभूत राजनीतिक रिश्तों को झटका लगा है.

जेंग शुआंग ने कहा कि भारत तुरंत डोकलाम से अपनी सेना हटाएं और उन्हें अपनी सीमा में ले आए. ताकि भारत और चीन सीमा पर शांति कायम हो सके. शुआंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए पूर्व शर्त है.

बता दें कि जर्मनी के हैम्बर्ग में 7 जुलाई को जी20 शिखर सम्मेलन की औपचारिक बैठक होगी.

Share This News :