Home > देश विदेश ,slider news,
प्रवासी भारतीयों को मोदी का तोहफा

तेल अवीव। à¤ªà¥€à¤à¤® मोदी ने बुधवार देर रात तेल अवीव में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इसमें उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को भरोसे व दोस्ती का प्रतीक बताते हुए 85 हजार भारतीयों के लिए कई घोषणाएं कीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-इसराइल रिश्तों को भरोसे व दोस्ती का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भारतीय पीएम को यहां आने में भले 70 लग गए हों, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते सैकड़ों साल पुराने हैं। 1300 वीं सदी में भारत के सूफी संत बाबा फरीद ने यहां एक गुफा में साधना की थी। मोदी ने कहा कि जीएसटी ने उसी तरह देश का आर्थिक एकीकरण किया है, जिस तरह सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण किया था।

प्रमुख घोषणाएं

-भारतीय समुदाय के जिन लोगों ने इसराइल में अनिवार्य सैन्य सेवा की है, उन्हें भी ओसीआई कार्ड मिलेगा।

-ओसीआई कार्ड को पीआईओ कार्ड में बदलने के भी नियम बदल दिए गए हैं।-इसराइल में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र खोला जाएगा। 

-दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव विमान सेवा शुरू होगी।

Share This News :