Home > देश विदेश ,slider news,
इजरायल में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों से तेल अवीव कन्वेंशन सेंटर में मुखातिब हुए. प्रधानमंत्री को सुनने के लिए वहां करीब पांच हजार भारतीय पहुंचे.

इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ये ह्यूमन नेचर है कि जब कोई व्यक्ति किसी चहेते से बहुत दिन बाद मिलता है तो कहता है बहुत दिन बाद मुलाकात हुई फिर कहते हैं कि कैसे हो. ये कैसे हो पहला वाक्य ही कनक्लूजन के साथ जुड़ा होता है जो व्यक्ति के हालचाल के साथ यह भी शिकायत कर देता है कि बहुत दिन बाद मिले. मैं आपके साथ वही संवाद करना चाहता हूं कि बहुत दिन बाद मिले, सच ये है कि मिलने में कई साल लग गए. दस बीस साल नहीं 70 साल लग गए 

पीएम मोदी ने कहा, भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री आज इजरायल की धरती पर है. इस अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री और मेरे दोस्त नेतन्याहू मेरे साथ उपस्थित हैं. उन्होंने जैसा सम्मान मुझे दिया है वो भारत के सवा सौ करोड़ लोगों का सम्मान है. ऐसे सम्मान को कोई कभी भी भुला नहीं सकता. हम दोनों में एक समानता यह भी है कि हम दोनों ही अपने-अपने देश की स्वतंत्रता के बाद जन्मे हैं. यानि मैं भारत की स्वतंत्रता के बाद जन्मा और नेतन्याहू इजरायल की स्वतंत्रता के बाद.

उन्होंने कहा, कल रात्रि भोजन के बाद जो मेरी आवभगत की मैं उसे सदैव याद रखूंगा. हम दो दोनों देशों के बीच भले ही रिश्तों के 25 साल हुए हैं लेकिन भारत और इजरायल कई सालों से गहरे जुड़े हुए हैं. मुझे बताया गया है कि महान भारतीय संत लंबे समय तक येरुशलम में साधना की थी. बाद में ये जगह तीर्थस्थल बनी.

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि भारत और इजरायल का ये साथ परंपराओं का है. ये साथ भरोसा और मित्रता का भी है. हमारे त्यौहारों में भी एक अद्भूत समानता है. भारत में होली मनती है तो यहां परीम मनाया जाता है. भारत में दिवाली मनाई जाती है तो यहा अनुगा मनाया जाता है.

 

पीएम मोदी के साथ इस दौरान नेतन्याहू भी मौजूद थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ये वे लोग हैं जो भारत को प्यार करते हैं, जो इजरायल को प्यार करते हैं. नेतन्याहू ने एक यहूदी महिला शिपोवा का जिक्र किया जिसने सालों पहले भारत और इजरायल के संबंधों को लेकर सोचा था. नेतन्याहू ने कहा कि हमने तय किया है कि हम कई क्षेत्रों में एकसाथ काम करेंगे. भारत और इजरायल की दोस्ती को नए मुकाम पर ले जाएंगे.

Share This News :