Homeअपना शहर ,खास खबरे,
पार्षदों के साथ महापौर एवं निगमायुक्त ने की बैठक, सुनी समस्याएं

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त विनोद शर्मा ने आज उपनगर ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के पार्षदगणों के साथ पृथक-पृथक विधानसभावार बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में सुना तथा विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारी से चर्चा कर समयसीमा निर्धारित कर तय समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित विधानसभावार बैठकों में महापौर शेजवलकर ने कहा कि इस परिषद के कार्यकाल में ग्वालियर शहर में विकास की बडी बडी योजनाएं आई हैं, इन योजनाओं पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होना है तथा आने वाले कुछ ही समय में ग्वालियर शहर में विकास के इतने कार्य होगें कि ग्वालियर का स्वरुप ही निखर जाएगा। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में शीघ्र ही शहर में अमृत योजना के तहत सीवर व पेयजल के करोडों रुपए के कार्य होने हैं, जिसमें शहर भर में पेयजल एवं सीवर की समस्या का निदान हो जाएगा। वहीं इन कार्यों का पूर्ण प्रजेन्टेशन क्षेत्रवार परिषद में भी कराया जाएगा। निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के पार्षदगणों के साथ महापौर शेजवलकर एवं निगमायुक्त शर्मा ने चर्चा की तथा उनकी समस्याएं सुनी। चर्चा के दौरान अनेक पार्षदगणों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ को क्षेत्र की जानकारी नहीं है इसलिए कार्य में असुविधा हो रही है इसलिए पुराने डब्ल्यूएचओ को ही पदस्थ कर दें तथा सभी डब्ल्यूएचओ एवं सफाई कर्मचारियों को उनके निवास स्थान के पास वाले क्षेत्र में ही पदस्थ किया जाए जिससे सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। 
इस पर निगमायुक्त शर्मा ने पार्षदगणों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही समीक्षा कर कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही अनेक पार्षदगणों द्वारा बताया गया कि विद्युत सामाग्री न होने के कारण उनके क्षेत्र में अंधेरा है, जिस पर निगमायुक्त शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही विद्युत सामाग्री आ जाएगी, शीघ्र ही सामाग्री आने पर वार्डों में विद्युत के कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे। बैठक में पार्षदगणों द्वारा अपने अपने वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों की फाइलों को लेकर चर्चा की जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त फाइलें मेरे पास लाकर स्वीकृत या अन्य जो भी कार्यवाही होनी है करा ली जाए। बैठक में पार्षदगणों द्वारा उनके क्षेत्र की सडके क्षतिग्रस्त होने की बात कही जिस पर निगमायुक्त  à¤¨à¥‡ कहा कि अभी बारिश के मौसम में नई सडक का कार्य तो करा नहीं सकते हैं लेकिन अभियान चलाकर पेंच रिपेरिंग का कार्य आवश्यक रुप से करा दिया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदगण अपने अपने क्षेत्र में पेंचरिपेयरिंग वर्क वाले स्थानों की सूची संबंधित क्षेत्राधिकारी को सौंप दें। बैठक में पार्षदगणों द्वारा सफाई, सीवर निकास, नाला सफाई एवं अतिक्रमण सहित अन्य छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा उन कार्यों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारी से कार्यपूर्ण करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिन क्षेत्रों में हैन्डपंप सूख गए हैं तथा अनुपयोगी हैं, उन्हें अभियान चलाकर चिन्हित करें तथा उनमें गडडे कराकर वाटर हार्वेस्टिंग कराकर उन्हें रीचार्ज करें जिससे उन क्षेत्रों में वाटर लेवल ठीक हो सके तथा वहां से हैन्डपंप एवं अन्य सामाग्री निकालकर स्टोर में जमा कराएं। इसके साथ ही अभी बारिश के मौसम में शहर के सभी ऐसे क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा जहां संभव है, इसलिए सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्डों में ऐसे स्थल चिन्हित कर लें जहां पौधा रोपण किया जा सके। जिसमें सडक किनारे, डिवायडरों पर एवं अन्य शासकीय खाली भूमि पर पौधारोपण किया जा सकता है। इस पर अनेक पार्षदगणों द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड की भी मांग की जिस पर निगमायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि ट्रीगार्ड जनसहयोग से लगावाएं, इसके लिए निगम से कोई पैसा खर्च नहीं करें, इस बार बडे पौधे मंगाए गए हैं जो शीघ्र ही सर्वाइव कर लेगें। 
बैठक में नाला सफाई को लेकर भी ज्यादतर पार्षदगणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई तथा अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे नाले बताए गए जो ठीक से साफ नहीं हुए तथा अभी भी जलभराव की सिथति बन सकती है। इसको लेकर निगमायुक्त ने सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में संबंधित पार्षदगण के साथ जाकर नाले का निरीक्षण कर उसे साफ कराएं, जिससे जलभराव की स्थिति न बने। बैठक में सभापति राकेश माहौर, एमआईसी सदस्य सतीष बोहरे, श्रीमती नीलिमा, एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र राणा एवं संबंधित पार्षदगण, ग्वालियर विधानसभा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष  à¤•ृष्णराव दीक्षित, एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र गुडडू तोमर, खेमचंद गुरवानी एवं संबंधित पार्षदगण, ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की बैठक में एमआईसी सदस्य केशव गुर्जर एवं संबंधित पार्षदगण व सभी बैठकों में अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त के के गौर, मुख्य समन्वयक अधिकारी आरएलएस मौर्य, प्रेम पचौरी सहित संबंधित क्लस्टर अधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :