Homeअपना शहर ,खास खबरे,
बगैर अनुमति के छुट्टी पर न जाएँ – कलेक्टर

ग्वालियर । मध्यप्रदेश विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र 17 से 28 जुलाई तक आयोजित होने जा रहा है। विधानसभा सत्र को ध्यान में रखकर कलेक्टर राहुल जैन ने जिला स्तरीय कार्यालय प्रमुखों को उनकी बगैर अनुमति के छुट्टी पर न जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस अवधि में कार्यालय प्रमुख बिना अनुमति के मुख्यालय भी न छोड़ें। विधानसभा प्रश्नों का समय से जवाब भेजने के मकसद से कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।

Share This News :