Homeअपना शहर ,खास खबरे,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

ग्वालियर । अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण किया। इस अवसर पर उपायुक्त केके गौर, एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त शैलेश अवस्थी, मुख्य समन्वयक अधिकारी प्रेम पचौरी, क्लस्टर अधिकारी सुशील कटारे अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान थाटीपुर निवासी अभय कुमार शर्मा ने आवेदन प्रस्तुत कर आग्रह किया कि गोपाल मंदिर थाटीपुर के आसपास लगने वाले नॉनवेज के ठेले हटवाएं जाएं, इसके साथ ही शासकीय भूमि का अवैध रुप से नामांकन किया गया है, उसकी जांच कराई जाए। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 44 स्थित हम्मालों का मोहल्ला हुजरात रोड निवासी रसीद खां द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई कि मोहल्ले में आम रोड पर अवैध कब्जा कर गंदगी फैलाई जा रही है, जिसे रोकने की कार्यवाही की जावे। इस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 62 स्थित ग्राम गिरगांव निवासी जबर सिंह पूर्व जनपद सदस्य द्वारा शौचालय का निर्माण अधूरा होने की शिकायत की गई जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान महाराज उदलदास द्वारा हनुमान टेकरी रेलपटरी झांसी रोड वार्ड 58 में पानी की समस्या के निराकरण के लिए हैन्डपम्प लगवाने की मांग की, जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वार्ड 29 स्थित शारदा विहार कॉलोनी न्यू हाईकोर्ट रोड के निवासियों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की गई जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 7 स्थित लधेडी, जगनापुरा धर्मेन्द्र नगर उचारिया बाबा के पास सागरताल रोड पर स्थित पुलिया की सफाई न कराने की शिकायत क्षेत्र के निवासियों द्वारा की गई, जिसको लेकर संबंधित अधिकारी केा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 60 स्थित शक्ति विहार, शकुन्तला पुरी के निवासियों द्वारा सीवर लाइन के चेम्बर से मलबा निकलवाने का आग्रह किया, जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों सहित लगभग 48 आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

Share This News :