Home > देश विदेश ,slider news,
नेतन्याहू से तीन बार गले मिले मोदी, कहा-गर्मजोशी से स्वागत के लिए शुक्रिया

तेल अवीव.नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 3 दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचे। तेल अवीव में एयरपोर्ट पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी का वेलकम किया। मोदी 70 साल में इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस मौके पर मोदी ने कहा- "ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इजरायल आने वाला पहला भारतीय हूं। मैं अपने दोस्त प्रधानमंत्री नेतन्याहू का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे न्योता दिया और इतनी गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। यह दौरा बताता है कि हम दोनों देशों के बीच कितना पुराना रिश्ता है।" इस दौरान मोदी और नेतन्याहू तीन बार गले मिले। एयरपोर्ट पर इजरायल के 11 मंत्री मौजूद थे। बता दें कि इस तरह का स्वागत अमेरिकी प्रेसिडेंट और पोप के बाद भारतीय पीएम को हासिल हुआ है। मोदी ने कहा- इजरायल की इकोनॉमी, बिजनेस करने का तरीका हमें प्रेरित करते हैं...

- मोदी ने कहा- "भारत-इजरायल देशों के बीच जब से फुल डिप्लोमैटिक रिलेशंस शुरू हुए हैं, तब से इसने तरक्की की है। इजरायल के लोगों ने यह देश डेमोक्रेटिक प्रिंसिपल्स पर बनाया है। तमाम विपरीत हालात और चुनौतियों के बावजूद आपने तरक्की की और चुनौतियों को मौकों में बदलाव किया। 41 साल पहले ऑपरेशन एंटेबे के वक्त नेतन्याहू के बड़े भाई ने बलिदान दिया।"
- "भारत पुरानी सभ्यता वाला देश है, लेकिन काफी यंग है। भारत में 80 करोड़ लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। इजरायल की इकोनॉमी, बिजनेस करने का तरीका और दुनिया से रिश्ते हमें प्रेरित करते हैं।"
- "भारत इजरायल को अपना सबसे अहम पार्टनर मानता है। हायर टेक्निकल एजुकेशन और इनोवेशन के मामले में यह देश आगे है। इजरायल का इन सेक्टर्स में दबदबा क्रिएटिव आइडियाज लेकर आता है। हम लोग इकोनॉमिक प्रॉस्पैरिटी के अलावा हम हमारे समाजों की हिफाजत टेररिज्म जैसी चुनौतियों से भी कर रहे हैं।"
- "मुझे इजरायल में भारतीय कम्युनिटी के लोगों और यहूदियों से मुलाकात का इंतजार है। मेरा यह दौरा दोनों देशों के बीच बातचीत के नए दौर की शुरुआत करेगा। यह हमारे देशों की जनता और सोसायटी के लिए फायदेमंद साबित होगा। मैं इस जोरदार स्वागत के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।"
किस ऑपरेशन एंटेबे का जिक्र कर रहे थे मोदी?
- ठीक 41 साल पहले यानी 4 जुलाई 1976 को यूगांडा के एंटेबे में इजरायल ने कमांडो ऑपरेशन चलाया था। वहां फलस्तीनी उग्रवादियों ने एयर फ्रांस के प्लेन को हाईजैक कर लिया था। प्लेन में 248 पैसेंजर्स सवार थे।
- इजरायल ने 4000 किमी दूर अपने 100 कमांडो भेजे। ऑपरेशन में इजरायली कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल योनातन नेतन्याहू शहीद हो गए। योनातन मौजूदा पीएम नेतन्याहू के बड़े भाई थे।
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- यह ऐतिहासिक दिन है
- नेतन्याहू ने अपनी स्पीच में हिंदी में कहा, "आपका स्वागत है मेरे दोस्त। 70 साल से भारत का इंतजार था। अंतरिक्ष तक इजरायल के भारत से रिश्ते हैं, दोनों देशों के संबंध आसमान से भी ऊंचे हैं।"
- नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी का स्वागत करने पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही एक स्टेज बनाया गया था।
20 मिनट में तीन बार गले मिले
- मोदी और नेतान्याहू के बीच केमिस्ट्री काफी अच्छी दिखी। दोनों नेता 20 मिनट में करीब तीन बार गले मिले।
- मोदी के प्लेन से उतरने के बाद नेतान्याहू ने उनका वेलकम किया। पहली बार दोनों नेता यहीं गले मिले।
- नेतान्याहू ने स्पीच दी। जैसे ही स्पीच खत्म हुई दोनों नेता दूसरी बार गले मिले। मोदी की स्पीच के बाद दोनों नेता तीसरी बार गले मिलते दिखे।

Share This News :