Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नवागत कलेक्टर से भेंट करने पहुँचीं ब्राण्ड एम्बेसडर बेटियाँ

ग्वालियर । बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं पीसी-पीएनडीटी एक्ट की ब्राण्ड एम्बेसडर बेटियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुँचकर नवागत कलेक्टर राहुल जैन से भेंट की। कलेक्टर ने ब्राण्ड एम्बेसडर बेटियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जिले में चल रहे इस पुनीत काम में जिला प्रशासन की ओर से हमेशा पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा ब्राण्ड एम्बेसडर बेटियां अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर की निगरानी में जिला प्रशासन का सहयोग करें। 
कलेक्टर ने कहा कि जिले में पीसी-पीएनडीटी एक्ट को कड़ाई से लागू किया जायेगा। इस काम में ब्राण्ड एम्बेसडर बेटियाँ भी सहभागी बनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर पर ब्राण्ड एम्बेसडर नजर रखें और यदि कहीं गड़बड़ी दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल सीएमएचओ और जिला प्रशासन को दें। उनकी सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की जायेगी। जैन ने कहा कन्या भ्रूण हत्या रोकने में ब्राण्ड एम्बेसडर अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Share This News :