Homeअपना शहर ,खास खबरे,
निगमायुक्त ने बैठक लेकर की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

ग्वालियर । निगमायुक्त विनोद शर्मा ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून को देखते हुए क्षेत्र में रहने वाले सभी अधिकारी सुबह से ही फील्ड में रहकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं मॉनीटरिंग करें, मैं भी आकस्मिक निरीक्षण करुंगा, यदि मौके पर संबंधित अधिकारी नहीं मिला तो कडी कार्यवाही की जावेगी। बैठक में स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती विदिशा मुखर्जी, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, उपायुक्त केके गौर, एपीएस भदौरिया, मुख्य समन्वयक अधिकारी आरएलएस मौर्य, प्रेम पचौरी एवं प्रदीप चतुर्वेदी सहित सभी क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक निगमायुक्त विनोद शर्मा ने सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहर के सारे नालों का निरीक्षण कर लें कि सभी नाले साफ हो गए हैं या नहीं जो नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल साफ कराएं। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए जहां भी जलभराव के क्षेत्र हैं वहां नाली अथवा पानी निकासी की व्यवस्था का पहले से ही निरीक्षण कर लें। बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी जगह जो स्ट्रोम वाटर ड्रेन बने हैं वह पूर्णतः साफ हैं या नहीं यह निरीक्षण कर लें यदि कोई समस्या है तो तत्काल सफाई करा दें। वहीं संबंधित अधिकारी पीएचई प्रोजेक्ट के अधिकारियों से भी सम्पर्क कर पीएचई प्रोजेक्ट की सीवर लाइनों की सफाई करा लें अन्यथा कहीं पानी भराव की स्थिति न बने। 
वहीं स्वर्ण रेखा नाले में बने स्क्रीन चैम्बरों की सफाई की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त शर्मा ने संबंधित अधिकारियेंा को निर्देश दिए कि स्की्रन चैम्बरों की सफाई आवश्यक रुप से पूर्ण कर ली जावे। इसके साथ ही बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का छिडकाव आवश्यक रुप से कराएं जिसमें कचरा डंपिंग वाले स्थानों लेन्डफिल साइड केदारपुर एवं बरा सहित अन्य स्थानों एवं उनके आस पास कीटनाशक दवाओं का छिडकाव आवश्यक रुप से कराएं। à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में निगमायुक्त ने पेंच रिपेयरिंग शाखा के प्रभारी सुशील कटारे को निर्देश दिए कि सुगम यातायात के लिए जहां भी सडकों पर गडडे हों वहां तुरंत पेंच रिपेयरिंग कराई जाए तथा छोटे-छोटे गडडों के भराव के लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालय पर भी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध रहे जिससे यहीं से पेंचरिपेरिंग का कार्य किया जा सके। 
 
सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही पर लगेगा अर्थदंड
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने विभागीय बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण एल 1 स्टेज पर ही कर दें तथा किसी अधिकारी द्वारा यदि एल 1 स्टेज पर शिकायत खोलकर नहीं देखी तथा शिकायत अगली स्टेज पर पंहुच गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अर्थदंड की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही अब प्रत्येक सप्ताह सीएम हेल्पलाइन की ऑनलाइन समीक्षा की जावेगी।  
 
जहां-जहां पौधा रोपण होना है 3 दिन में दें सूची
बैठक में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि जिसके क्षेत्र में सडक किनारे, डिवाइडर पर या किसी भी संस्था द्वारा जहां जहां पौधारोपण होना है उसकी सूची 3 दिवस में आवश्यक रुप से उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही जहां भी पौधा रोपण किया जा रहा है वहां गौशाला से खाद मंगाकर डाली जावे। वहीं क्षेत्राधिकारी यह भी ध्यान रखें कि जहां भी वृक्ष लगे हैं उनके बीच में यदि कहीं गैप है तो उन स्थानों की भी सूची तैयार करें जिससे गैप फिलिंग कराई जा सके। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी सडक किनारे उगी अनावश्यक झाडियां अथवा खरपतवार हटवाएं।
 
पार्कों में हो ग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बैठक में वाटर हार्वेस्टिंग की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग वाले स्थानों की लिस्ट बनाएं तथा जिन भवनों में वाटर हार्वेंस्टिंग होनी हैं वहां या तो नगर निगम से कराएं या संबंधित से कराएं। इसके साथ ही पार्कों में भी गडडा खोदकर ग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग कराएं।

Share This News :