Home > देश विदेश ,slider news,
भारत में मैंने हमले करवाए, वहां मेरे कई सपोर्टर: PAK चैनल पर बोला सलाहुद्दीन

लाहौर. हिजबुल मुजाहिदीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर माना है कि उसने और उसके आतंकी गुट ने भारत में हमले किए हैं। उसने यह भी कहा कि वह भारत में जहां चाहे हमले करवा सकता है। बता दें कि नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त वॉशिंगटन ने सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट डिक्लेयर किया था। भारत की फोर्स पर फोकस...

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सलाहुद्दीन ने जिओ टीवी पर दिए इंटरव्यू में कहा, "अब तक हमारा पूरा ध्‍यान भारतीय पेशेवर बलों पर था। हमने जो भी ऑपरेशंस चलाए या जो चल रहे हैं उन सभी में यही फोर्स फोकस में थी।"
- कश्मीर को अपना घर बताते हुए सलाहुद्दीन ने कहा कि बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में बगावत बढ़ी है।
भारत में जहां चाहें हमले करवा सकते हैं
- सलाहुद्दीन ने कहा कि भारत में उसके कई सपोर्टर हैं और वह जहां चाहे हमले करवा सकता है।
- उसने विदेश से हथियार खरीदने की बात भी मानी। साथ ही कहा कि अगर कोई उसे पैसे दे तो वह किसी भी जगह हथियार भेज सकता है।
- भारत में उसने कई ऑपरेशन को अंजाम देने की बात मानी। सलाहुद्दीन ने कहा कि 9/11 हमले के बाद दुनिया में हालात बदले हैं।
PAK ने US के फैसले को बताया था गलत
- सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट डिक्लेयर किए जाने के फैसले को पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने पूरी तरह गलत बताया था। उसका कहना था कि सलाहुद्दीन कश्मीरियों की आजादी की लड़ाई को सपोर्ट कर रहा है।
ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन को कहा था मूर्ख
- दो दिन पहले पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में एक रैली के दौरान सलाहुद्दीन ने उसे ग्लोबल टेररिस्ट डिक्लेयर किए जाने के ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के फैसले को बेवकूफी से भरा बताया था।
- उसने ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन को भी "इडियोटिक" (मूर्ख) कहा था। उसका कहना था कि यह फैसला नरेंद्र मोदी को तोहफा देने के लिए किया गया।
- सलाहुद्दीन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा, "वे हमें आतंकी घोषित करने के लिए सबूत के तौर पर एक भी घटना का जिक्र नहीं कर सकते। इस बेवकूफी भरे फैसले से हमारा भरोसा नहीं टूटने वाला। हम कश्मीर के मसले पर जिहाद जारी रखेंगे।"
US ने ग्लोबल टेररिस्ट डिक्लेयर क्यों किया?
- सितंबर 2016 में US होम डिपार्टमेंट ने कहा था, "हिजबुल मुजाहिदीन का लीडर सलाहुद्दीन, जिसे सैयद मो. यूसुफ शाह के नाम से भी जाना जाता है, उसने कश्मीर विवाद के किसी भी शांतिपूर्ण हल को रोकने, कश्मीरी सुसाइड बॉम्बर्स को ट्रेंड करने और घाटी को भारतीय सेनाओं की कब्रगाह बनाने की कसम खाई थी।'
- "सलाहुद्दीन की लीडरशिप में हिजबुल मुजाहिदीन ने कश्मीर में कई हमलों की जिम्मेदारी ली। इनमें अप्रैल 2014 में भारत शासित जम्मू-कश्मीर में किया गया ब्लास्ट भी शामिल है, जिसमें 17 लोग घायल हुए थे।"
बेटे को इंडियन आर्मी ने बचाया था
- सलाहुद्दीन के सबसे छोटे बेटे मुनीद को इंडियन आर्मी ने हिजबुल के ही आतंकी हमले के दौरान बचाया था।
- फरवरी 2016 में पंपोर में हुए आतंकी हमले में 3 टेररिस्ट मारे गए थे और 5 जवान शहीद हुए थे।
- अंग्रेजी अखबार मेल टुडे के मुताबिक इस हमले में 100 से ज्यादा लोग बचाए गए थे।
- आतंकियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला किया और इसके बाद वे जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए आंत्रप्रेन्योर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआई) की बिल्डिंग में घुस गए। इस दौरान बिल्डिंग में 120 लोग थे। आर्मी ने सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया था, इनमें मुनीद भी था, जो ईडीआई में ही काम करता है।

Share This News :